दस वर्षीय मासूम बच्ची के लिए जीवन रक्षक बनी सरकारी एम्बुलेंस 

स्थानीय समाचार

बलिया

उभाव थाना क्षेत्र के भिंड कुंड  निवासी चंद्रदेव राम सुपुत्री रेखा भारती (10) वर्षीय अपने घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी । देर रात उसे सांप काट लिया तो उसे एहसास हुआ कि हमे  कुछ काटा हैं फिर भी वे करवटें बदल कर सो गई जब सुबह हुई तो इसकी मां उसे जगाने लगी उसे बेहोशी की हालत में देख तुरंत समुदायिक स्वास्थ केन्द्र सियर लाया । इलाज करते डॉ आर के सिंह ने बताया कि इसे सांप काटा हुआ और सांस लेने में तकलीफ हो रही है ऑक्सीजन सख्त जरूरत है । आनन फानन में जिला अस्पताल मऊ को रेफर कर 108 पर फोन कर तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जिसमे ग्रीन हैल्थ सर्विस ई एम टी धर्मराज चौहान और चालक सोनू यादव ने ऑक्सीजन देते हुए जिला अस्पताल मऊ भर्ती कराया जहाँ डॉ की टीम इलाज में लग गयी । परिवार और डॉ टीम ने  एम्बुलेंस कर्मी मेहनत और लगन खूब सराहना की और जनहित किसी भी स्वास्थ सम्बंधित सेवा के लिये तुरंत 108 कॉल करने की सलाह दी