क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर फ्राड कर खाते से निकाले गये रुपये पीड़ित के खाते में वापस

स्थानीय समाचार

राघवेन्द्र मिश्र
बाराबंकी
साइबर थाना बाराबंकी में तीन मार्च को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें आवेदक सदाशिव शुक्ला पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी कस्बा व थाना मसौली जनपद बाराबंकी के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध रिवार्ड प्वाइंट को कैश में बदलने हेतु अपनी बातों में उलझा कर क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर 7,126/- रु0 धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। इस प्रकरण में तत्काल साइबर थाना, बाराबंकी द्वारा साइबर तकनीक का प्रयोग कर ट्रांजेक्शन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित मर्चेंट से पत्राचार कर संदिग्ध यूजर को ब्लॉक करके आवेदक की संपूर्ण धनराशि 7,126/-रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वीर ने बताया साइबर अपराध से सम्बन्धित शिकायत हेतु तत्काल 1930 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।