बाराबंकी: शुक्रवार रात्रि सतरिख चौराहे पर स्थापित तोप और जेट फाइटर रात में ही हटा लिए गए। इस स्थान पर अब गोल चौराहे का निर्माण होगा। जहां फौव्वारा लगाए जाने का भी प्रस्ताव है।तोप और जेट फाइटर अब जेब्रा पार्क की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही सतरिख चौराहे को चौड़ा करने का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका द्वारा शहर के सतरिख चौराहे पर लगाई गई तोप को हटाकर जेब्रा पार्क में स्थापित किया जाएगा। उसके स्थान पर है गोल फव्वारे के निर्माण का प्रस्ताव है। असेनी तिराहे से पल्हरी बाइपास को जोड़कर शहर की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने तैयार किया था। जिसे अब फोर लेन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। सतरिख चौराहे नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाए जाने के दृष्टिगत जेट फाइटर और तोप लगवाया गया था। जिससे रास्ता संकरा हो गया था। और यहां जाम लगने लगा था। स्थिति के गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत इसे हटाए जाने की आवश्यकता जताई थी। जिसे शुक्रवार की रात हटाकर जेब्रा पार्क में शिफ्ट कर दिया गया।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि असेनी तिराहे से पल्हरी बाइपास तक सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव है। सतरिख चौराहे पर लगी तोप व फाइटर से जाम लग रहा था। यहां इसका कोई उपयोग भी नहीं था।