युवा व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के अध्यक्ष बने अविनाश सोनी

स्थानीय समाचार

युवा व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के अध्यक्ष बने अविनाश सोनी

(बलिया) रसड़ा 8 जनवरी। व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की मासिक बैठक 7 जनवरी की शाम मल्लाह टोली स्थित गोपाल जी सोनी के आवास पर अध्यक्ष मोहम्मद युनूस की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री विनोद कुमार शर्मा ने समिति में युवा संगठन के गठन का प्रस्ताव रखा ताकि नये उर्जावान युवक सामाजिक एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु समिति के मार्गदर्शन में कार्य कर सके। संरक्षक सुरेश चन्द ने कहा कि आज का युग युवाओं का है और नयी सोच के साथ आज युवावर्ग निरंतर समाज के प्रति जागरूक होकर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहा है, ऐसे में समिति की युवा शाखा का गठन समयोचित है। विचार विमर्श के पश्चात समाजसेवी अविनाश सोनी को युवा व्यापार कल्याण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया और उन्हें निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए उसकी सूची से अवगत करायें। उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने ध्वनिमत से इसका स्वागत किया तथा माल्यार्पण कर नवागत युवा अध्यक्ष को बधाई दी। इस‌अवसर पर मिडिया प्रभारी अखिलेश सैनी, गोपाल जी गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, आशुतोष सोनी, मुख्तार अहमद, पप्पू राइन, आशीष जायसवाल, बंटी बरनवाल,‌ अमन जायसवाल (बब्लू), अभिनव सिंह, प्रकाश सोनी, नियाज अहमद, पियूष सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन दीनदयाल शर्मा ने किया।