राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 604/22 धारा 376/354घ/306 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अभय कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 अशोक शुक्ला निवासी म0नं0 एस/414 सत्यप्रेमी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी व वर्तमान पंचायत सेक्रेटरी तहसील सिरौलीगौसपुर जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी हेतु रवाना थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त अभय कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान सनावां अनिल सिंह उर्फ कल्लू सिंह पुत्र तिलकराम सिंह निवासी ग्राम सनावां थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी के घर पर मौजूद है। उक्त सूचना पर थाना रामनगर पुलिस ग्राम प्रधान सनावां अनिल सिंह के घर पहुंची तो ग्राम प्रधान सनावां अनिल सिंह अपने घर पर अभय शुक्ला को संश्रय दिये हुए था फिर घर के पीछे से भगा दिया। इस सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 357/22 धारा 216 भादवि बनाम ग्राम प्रधान सनावां अनिल सिंह उर्फ कल्लू सिंह पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




