एक बाइक को दूसरी बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा- बहराइच हाइवे पर साईं राम ढाबा के निकट आज शाम एक दर्दनाक घटना घट गई।काला देवी पत्नी स्व0 गरीबे यादव 63 वर्षीय निवासी मोहल्ला कादिराबाद-2 अपने दामाद पवन यादव के साथ चारा लाने अपने खेत के लिए मोटरसाइकिल से निकली। राजमार्ग पर स्थित साईं राम ढाबा के निकट ही पहुंचे थे कि अचानक अनियंत्रित स्पीड में मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों को मामूली चोट आई है जबकि बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। यह घटना घटित होते ही मौके पर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद रामनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया है। जहां पर डॉक्टरों ने उस बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय पुलिस के द्वारा अवाश्यक कार्यवाही की जा रही है।

दादी से पोते ने की बर्बरता, घसीटने के बाद पीटने का वीडियो वायरल