शातिर अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा के साथ गिरफ्तार

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रशान्त तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी किशनपुरवा थाना चिनहट जनपद लखनऊ को देवा-बाराबंकी रोड, ग्राम छोटीपुरवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 642/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 643/2023 धारा 411/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटर साइकिल को काफी दिन पूर्व जनपद लखनऊ से चोरी किया था जिसका असली नम्बर प्लेट मिटाकर फर्जी नम्बर प्लेट डालकर उपयोग में ला रहा था।

अंधाधुंध हो रही हरे-भरे पेडों की कटाई, जिम्मेदार मौन आखिर क्यों?