राशिफल: 06 मई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। भूमि-संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा। दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी।

वृष

आज नए संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यस्तता के बावजूद कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन

आज बुरी आदतों से आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को नौकरी की चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कर्क

आज अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। ठंड के कारण परेशानी हो सकती है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने काम की गुणवत्ता में कमी न आने दें।

सिंह

आज कोर्ट संबंधित मामलों में आपको विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या

आज बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यापार में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति में कमी रहेगी।

तुला

आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यवसाय को लेकर लोन ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज भ्रमित करने वाले समाचारों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है। जॉब में आपके ऊपर अचानक काफी दबाव बढ़ने वाला है। आपके काम अंतिम समय में खराब हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है।

धनु

आज लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। बड़े भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

मकर

आज आपकी विचारधारा से काफी लोग प्रभावित रहेंगे। कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। भाइयों के साथ संपत्ति विवाद खत्म होंगे। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

कुंभ

आज व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। अत्यधिक लालच से आपको बचना चाहिए। आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएंगे। बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है।

मीन

आज अपने पद का दुरुपयोग न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। पुराने रोग उभर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है।