मेष
आज समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। नए विचारों को परखने के लिए अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा।
वृष
आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। संतान की उन्नति से उत्साहित होंगे। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
मिथुन
आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। किंतु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसलिए पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्यवाही करें।
कर्क
आज अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। नए दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी।
सिंह
आज मेहनत वाले कार्यों को करना उचित नहीं है। घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है।
कन्या
आज युवाओं को जॉब संबंधित कॉल आ सकती है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। नए विचारों को खुलेमन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
तुला
आज अपनी नौकरी से काफी संतुष्ट रहेंगे। संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
वृश्चिक
आज आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिए काफी शुभ दिन हैं। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
धनु
आज व्यापार बढ़ाने के लिए जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलनी निश्चित है। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें।
मकर
आज ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप कंसल्टेंसी संबंधित किसी काम से जुड़े हुए हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे।
कुंभ
आज उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ाएं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेगा।
मीन
आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय, आपको स्वयं ही लेने चाहिए। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी अध्ययन को काफी समय देंगे। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।