अम्बेडकर नगर टाण्डा में 4 मई को निकाय चुनाव को धार देने पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

स्थानीय समाचार

अम्बेडकर नगर, टाण्डा
संवाददाता : कृष्णा पाठक
अम्बेडकर नगर टाण्डा में 4 मई को निकाय चुनाव को धार देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी हेलीकाप्टर द्वारा टाण्डा नगर में आएंगे। नगर पालिका परिषद टाण्डा चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार गुप्ता शंकर के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्बोधित करेंगे। जनसभा डी०ए०वी०एकेडमी टाण्डा में दोपहर 12बजे आयोजित है। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर होबार्ट त्रिलोक नाथ इण्टर कालेज टाण्डा के मैदान में उतरेगा।तत्पश्चात उप – मुख्यमंत्री कार द्वारा सभा स्थल डी०ए०वी०एकेडमी टाण्डा में पहुंचेंगे।