सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बैंकों में की चेकिंग।

स्थानीय समाचार

पुष्पेंद्र सिंह संवाददाता जौनपुर

बैंकों के आकस्मिक निरीक्षण से लोगों में मची हलचल।

केराकत जौनपुर।एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देश पर केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने पुलिस बल के साथ सोमवार को केराकत के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गयी। बैंक में बाहर टहल घूम रहे संदिग्ध लोगों की पूछताछ की गयी। बाइकों की जांच-पड़ताल की गयी। इससे सभी बैंको में अफरातफरी का माहौल बना रहा।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने पुलिस कर्मियों के साथ स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक,बैंक ऑफ बरोड़ा बैंक में चेकिंग किया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बैंक में आए लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सीसीटीवी, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक में संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरतने की अपील की। बाहर खड़े वाहनों की भी जांच-पड़ताल की। पुलिस द्वारा यह चेकिंग बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर की गई लेकिन अचानक बैंक आकर पुलिस द्वारा ग्राहकों से पूछताछ करने से कुछ देर के लिए बैंक में मौजूद ग्राहक और बैंककर्मियों में अफरातफरी मची रही।