रीठा साहिब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की दो बाइक सहित दो गिरफ्तार*

Breaking

उत्तराखंड संवाददाता – ईश्वर सिंह के साथ महेंद्र सिंह बिष्ट

 

चम्पावत, 24 अगस्त 2026: जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना रीठा साहिब पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा किया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने दिनांक 23.08.2026 को प्रतापपुर, नानकमत्ता से दो अभियुक्तों लखविन्दर सिंह पुत्र जरनैल सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ राजू पुत्र पाला सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।उल्लेखनीय है कि इस संबंध में थाना रीठा साहिब में दिनांक 14.06.2026 को FIR No. 02/2026 व 03/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।