खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

Breaking

उत्तराखंड:-संवाददाता ईश्वर सिंह..8171876242

 

ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर है, जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।खटीमा पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई।05 अक्टूबर 2026 को करीब 11:15 बजे पुलिस टीम ने वारंटी कलावती देवी पत्नी बहादुर सिंह बिष्ट और रजनी बिष्ट उर्फ भावना बिष्ट पुत्री बहादुर सिंह बिष्ट, निवासी ऊंची महुवट, थाना झनकईया को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस क्राइम नंबर 648/25 और मुकदमा अपराध संख्या 387/2024, धारा 115, 351(2) और 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल शाहनवाज अंसारी और महिला कांस्टेबल रितु शामिल रही।