रसड़ा में विश्वकर्मा महासभा की सक्रियता, हवन-पूजन से लेकर जनसमस्याओं तक उठी आवाज। संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा 

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

रसड़ा में विश्वकर्मा महासभा की सक्रियता, हवन-पूजन से लेकर जनसमस्याओं तक उठी आवाज।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र में आज विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा जी अपने टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुप्रसिद्ध बाबा नाथ जी के मंदिर प्रांगण स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में अमावस्या के अवसर पर लखनेश्वर सेवा समिति रसड़ा द्वारा आयोजित हवन-पूजन में सहभागिता की और साथियों के साथ विधिवत हवन किया।

हवन-पूजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने टीम के साथ तहसील रसड़ा पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान की मांग की। इसके बाद उन्होंने रसड़ा क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित समाजजनों से भी मुलाकात कर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के क्रम में पूरी टीम समाजसेवी छितौनी निवासी हंसदेव शर्मा जी के आवास पर पहुंची, जहां दोपहर का भोजन किया गया। इसके पश्चात समाज के कल्याण हेतु प्रस्तावित “जनसेवक संस्थान” के कार्यालय के लिए चयनित स्थान का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर अश्वनी शर्मा (प्रदेश सचिव), विशाल शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष), विनोद शर्मा (मंडल अध्यक्ष/प्रभारी), उमाकांत विश्वकर्मा (मंडल मीडिया प्रभारी), ललन शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष रसड़ा), पदुमदेव शर्मा (साधु जी), गणेश शर्मा, रामआसरे शर्मा, हंसदेव शर्मा (विधानसभा महामंत्री), डॉ दिनेश शर्मा, दीनदयाल शर्मा (अध्यक्ष लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति), प्रेम कुमार शर्मा (पूर्व लेखपाल), अखिलेश शर्मा (पूर्व बैंक मैनेजर), डॉ रामजी वर्मा, सुनील सरदासपुरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के संगठन, विकास एवं अधिकारों को लेकर एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।