संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 30/10/2025 आज हेरिटेज पैलेस मे क्राइम फ्राड के संबंध मे हुई बैठक। जिस की अध्यक्षता चेतगंज सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व मे हुई। जिस मे थाना जैतापुरा एस एच ओ ब्रिजेश कुमार मिश्रा,क्राइम प्रभारी सौरभ सिंह द्वारा लोंगों को फ्राड संबंधित जानकारी दी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में, खासकर व्यापारिक समुदाय को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को डिजिटल दुनिया के खतरों और हाल ही में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक कराया। एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी (आईपीएस) ने व्यापारियों को साइबर सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह से जालसाज लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। डिजिटल गिरफ्तारी घोटालाः जहां अपराधी।
खुद को पुलिस या अधिकारी बताकर ऑनलाइन धमकाते हैं।
निवेश और ऋण घोटालाः ऊंचे मुनाफे का लालच देकर या तुरंत ऋण देने के बहाने पैसे ऐंठना।
फर्जी आपातकालीन घोटालाः परिवार के किसी सदस्य के मुसीबत में होने का बहाना बनाकर पैसे मांगना। केवाईसी अपडेट घोटालाः बैंक या किसी संस्था का कर्मचारी बनकर गोपनीय जानकारी चुराना।तीन नए कानूनों पर भी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी – जागरूकता अभियान में तीन नए कानूनों – भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इन कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। मुख्य बातें जो व्यापारियों के लिए जानना ज़रूरी है – ज़ीरो एफ़आईआर अब पीड़ित किसी भी थाने में शिकायत दर्ज करा सकता है, भले ही अपराध उस थाना क्षेत्र में न हुआ हो। ई-एफ़आईआर कुछ अपराधों के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा। समयबद्ध निस्तारणः जाँच और मुकदमों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रावधान।कुछ गंभीर अपराधों के लिए क्राइम सीन की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी, जिससे सबूतों को मजबूत किया जा सके। यह अभियान जैतपुरा के व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़ी पहल साबित हुई, जिससे उन्हें डिजिटल और कानूनी दोनों ही मोर्चों पर खुद को सुरक्षित रखने की जानकारी मिली।




