रावण वध और भरत मिलाप का भव्य मंचन, अच्छाई की हुई विजय। संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

रावण वध और भरत मिलाप का भव्य मंचन, अच्छाई की हुई विजय।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया के ग्राम सभा इसारी सलेमपुर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी इसारी सलेमपुर, बलिया द्वारा संचालित रामलीला का 17 अक्टूबर 2025 को रावण वध एवं भरत मिलाप का सफल एवं भव्य मंचन किया गया।
रामलीला का संचालन एवं निर्देशन श्री टनमन सिंह (प्रबंधक) ने किया।

डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने बताया कि रामलीला के अंतिम दिन रावण का 51 फुट ऊँचा पुतला मंच के ही कलाकारों द्वारा तैयार किया गया था। इस पुतले के निर्माण में आशीष सिंह के नेतृत्व में नीरज गोंड, हीरामन गोंड, घरन सिंह, मन्नू सिंह, अर्जुन पुष्पक, भोलू पुष्पक, गोलू सिंह आदि कलाकारों ने अथक परिश्रम किया। पुतले के निर्माण में आर्थिक सहयोग युवराज सिंह, अभिषेक सिंह, डब्बू पुष्पक आदि का विशेष योगदान रहा।

देर रात तक चले कार्यक्रम में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।
रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय सराहनीय रहा —
राम की भूमिका में आशीष सिंह,
लक्ष्मण – मनीष गुप्ता,
सीता – प्रदुम्न,
रावण – अनुज गुप्ता,
मंदोदरी – रमेश सिंह,
हनुमान – राकेश सिंह,
विभीषण – रमेश मिश्रा,
सुग्रीव – बंटी आदि ने शानदार अभिनय किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री प्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण वर्मा, स्वामीनाथ, पिंटू, विनोद, सुधाकर लाल श्रीवास्तव, नमन सिंह, प्रदीप मिश्रा, विनय वर्मा, आनंद वर्मा, विजय राजभर आदि का विशेष सहयोग रहा।