जखनिया धान क्रय केंद्र पर घटतौली का बोलबाला

Agriculture

जखनिया धान क्रय केंद्र पर तौल में गड़बड़ी का आरोप, किसानों में नाराजगी
गाजीपुर
गाजीपुर जनपद के जखनिया धान क्रय केंद्र पर तौल प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सामने आया है किसानों का आरोप है कि केंद्र पर 41 किलो 200 ग्राम धान की तौल करने के बावजूद रसीद में मात्र 40 किलो ही दर्ज किया जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है किसानों के अनुसार जब इस संबंध में केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से सवाल किया गया तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर बयान दिया कि यही नियम है जिससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया किसानों का कहना है कि इस तरह कटौती से सरकारी समर्थन मूल्य का पूरा लाभ किसानो को नहीं मिल पा रहा स्थानिक किसानों ने मांग की है की तौल पकिया की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई ताकि भविष्य में किसानों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार न किया जाए