जमीनी विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

CRIME

सुलतानपुर: जिले में में कादीपुर कस्बे में दिनदहाड़े वृद्ध की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी पर तीन गोलियां दागने का आरोप है। गोली मृतक की आंख, पेट व पैर में लगी, तीन गोलियां लगने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। उधर गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दिया है।जानकारी के मुताबिक वारदात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरूद्ध नगर मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह मृतक अशोक दुबे (63) अपनी दीवार पर प्लास्टर करा रहे थे। उसी समय पड़ोसी दिव्यांशु दुबे व धर्मेंद्र दुबे उनसे विवाद करने लगे। कहा सुनी में बात बढ़ी तो दिव्यांशु ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागी। जिसमें एक गोली अशोक की दाहिनी आंख और एक गोली दाहिनी ओर पेट में लगी। जबकि एक गोली बाएं पैर में लगी।गोली दागने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वही गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल परिजन व स्थानीय लोग अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। सूचना पर कादीपुर उपजिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाल अशोक कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी करते हुये शव को पोस्टमार्टम में भेजा। वही एसपी सोमेन वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया एसपी ने बताया की बेटे की तहरीर पर पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमे लगायी गई है। वही सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में कई थानों की पुलिस मौजूद है।