अडानी की कंपनी ने CNG का रेट 8.13 रुपए घटाया, PNG 5.06 रुपए सस्ती की

Breaking BUSINESS

नई दिल्ली: अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) और महानगर गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 8 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत में 5 रुपए प्रति घन सेंटीमीटर तक की कमी की है। अडानी टोटल गैस ने भी शुक्रवार आधी रात से CNG के दाम 8.13 रुपए और PNG के दाम 5.06 प्रति यूनिट तक घटा दिए हैं। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, प्राकृतिक गैस की कीमत 8 से 30 अप्रैल तक के लिए तय की गई है।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी द्वारा हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय का किया गया शिलान्यास

अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) सीएनजी वाहनों और आवासीय घरों को गैस आपूर्ति के लिए एपीएम मूल्य को भारतीय क्रूड बास्केट के 10 प्रतिशत से जोड़ने के भारत सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता है। ATGL  ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि “हमारे अंतिम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की हमारी नीति के अनुरूप, एटीजीएल ने भारत सरकार द्वारा घोषित नए गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों का लाभ घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है। इस प्रकार पीएनजी और सीएनजी को लोगों के बीच पहुंचाने की क्षमता में वृद्धि हुई है।पेट्रोल की कीमतों की तुलना में सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए 40% से अधिक की बचत के साथ सीएनजी और एलपीजी की कीमतों की तुलना में घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए लगभग 15% की बचत होती है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज से प्रभावी, एटीजीएल को सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति एससीएम तक की कमी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में सीएनजी और पीएनजी में गैस की कीमतों में कमी ) देश भर में संलग्न तालिका में उपलब्ध कराया गया है।दिल्ली में सीएनजी की कीमत कल आधी रात तक 79.59 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो घटकर 71.59 रुपये हो सकती है। वहीं, पीएनजी की कीमत 53.59 रुपये प्रति हजार क्यूबिक मीटर है जो घटकर 47.59 रुपये रह सकती है। इसी तरह मुंबई में सीएनजी फिलहाल 87 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 54 रुपये प्रति हजार क्यूबिक मीटर पर बिक रही है। इस फैसले के बाद मुंबई में सीएनजी 79 रुपये और पीएनजी 49 रुपये तक हो सकती है। बेंगलुरू में फिलहाल सीएनजी 89.5 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 58.5 रुपये प्रति हजार क्यूबिक मीटर पर बिक रहा है। बेंगलुरु में अब सीएनजी 83.5 रुपये और पीएनजी 52 रुपये तक हो सकती है।

वाराणसी में 22 अप्रैल से 3 मई तक गंगा पुष्करम मेला का होगा आयोजन

बता दें कि”एटीजीएल सबसे बड़ी सीजीडी निजी सूचीबद्ध सीजीडी कंपनी में से एक है जो वर्तमान में भारत में हमारे 460 सीएनजी स्टेशनों पर ~ 7 लाख घरेलू, ~ 4,000 वाणिज्यिक, ~ 2,000 औद्योगिक ग्राहकों और तीन लाख से अधिक सीएनजी उपयोगकर्ताओं को सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करती है। वहीं, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गैस के दाम तय करने की पुरानी प्रक्रिया को अब बढ़ाना पड़ा. लेकिन नए फॉर्मूले के तहत इसमें कमी आएगी और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।