तीसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा धाम में जलाभिषेक करने आए दो शिव भक्तों की हुई मौत

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला
रामनगर बाराबंकी
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा धाम में जलाभिषेक करने हेतु शिव भक्तों की मृत्यु होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन मास के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने के लिए आए थाना रामनगर के ग्राम लोनार मजरे बडनपुर निवासी 75 वर्षीय संतोष कुमार मिश्रा अभरण सरोवर से जल लेकर मंदिर की ओर जाते समय अचानक जमीन पर गिर गए। जिसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर परिसर में बने अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती किया जहां पर हालत गंभीर होती देख स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा। जहां पर जांच उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सेनानी बिहार निवासी 42 वर्षीय निखिल चावला अपने मित्रों के साथ लोधेश्वर महादेवा जलाभिषेक करने आए थे। जिनके सीने में अचानक दर्द होने लगा उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। रामनगर सीएससी के चिकित्सक डॉ हरिशंकर ने बताया कि लखनऊ से आए व्यक्ति की हालत के चलते मृत्यु होने की संभावना है।