प्राथमिक विद्यालय अमोली कीरतपुर बना जुआरियों और शराबियों का अड्डा

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला
रामनगर बाराबंकी
प्रदेश की सरकार जहां शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दे रही है तथा प्राथमिक विद्यालयों में सभी प्रकार की पठन-पाठन सामग्री ड्रेस जूते मिड डे मील चला रही है। वहीं पर गांव के लोगों द्वारा इस शिक्षा मंदिर को जुआ का अड्डा व दारू का अड्डा बनाए बैठे हैं।
मामला है ग्राम पंचायत अमोली कीरतपुर के प्राथमिक विद्यालय का जहां पर स्कूल के चारों ओर बाउंड्री वाल तो है लेकिन जो मेन गेट लगा था वह टूट गया। दोबारा टूटे हुए गेट की मरम्मत न कराए जाने के कारण इस स्कूल में अराजक तत्व ने अपना कब्जा जमा रखा है। स्कूल बंद होने के बाद यहां पर जमकर जुवा होता है तथा दारू बाजी भी जमकर की जाती है। साथ ही साथ स्कूल के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है शौचालय के दरवाजे हमेशा खुले पड़े रहते हैं एक तरफ डेंगू जैसी भयंकर बीमारी अपने पांव पसार रही है। तो वहीं दूसरी तरफ इन नौनिहाल बच्चों की ओर ध्यान देने की बात है यहीं पर आंगनवाड़ी भी चलती है इसमें तो बहुत ही छोटे बच्चे आते हैं इन बच्चों के भविष्य के साथ अध्यापकों का यह खिलवाड़ शोभा नहीं देता।