सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल परिवार ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्थानीय समाचार

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल परिवार ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह जी की तेरहवीं पूजा एवं श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री चौहान ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी के पुत्र श्री युकेश जी एवं उनके भाई श्री रमेश जी से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

 

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की ओर से निदेशक श्री अखिलेश सिंह सेंगर जी तथा समस्त सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा परिवार ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।