एटा में रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, युवाओं को मिला निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

CAREER/JOBS

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा, 14 जुलाई 2026 (सू०वि०)। शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, एटा में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 95 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न निजी क्षेत्र की 04 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 56 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में लैगप्रो सोल्यूशन कम्पनी में 32 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 20 का चयन किया गया। लाइफ इन्श्योरेन्स ऑफ इंडिया (एलआईसी) में 26 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 16 का चयन हुआ। ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर्स प्रा. लि. में 27 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं जी-4-एस (G4S) कम्पनी में 10 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 6 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से जिला सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराने तथा आगामी रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।