जीयनपुर विद्युत उपखंड में 15 से 22 मई तक लगेगा वाणिज्यिक मेगा कैंप, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान

Uncategorized

आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट

 

जीयनपुर विद्युत उपखंड में 15 से 22 मई तक लगेगा वाणिज्यिक मेगा कैंप, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान

आजमगढ़ जनपद में विद्युत वितरण उपखंड जीयनपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 15 मई से 22 मई 2026 तक विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर वाणिज्यिक मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस विशेष अभियान के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 15 मई को विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर, 16 मई को मालटारी, 18 मई को बेरमा, 19 मई को अमुवारी नरायनपुर, 20 मई को लाटघाट, 21 मई को पुनः जीयनपुर तथा 22 मई को लाटघाट विद्युत उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

कैंप में उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा कराने, बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन जारी करने, विद्युत भार (लोड) बढ़ाने, खराब मीटर बदलने सहित अन्य वाणिज्यिक समस्याओं का समाधान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेगा कैंप में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं तथा विभागीय सेवाओं का लाभ उठाएं।