संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। आज दिनांक 08/05/2026 को थाना सिगरा पर इस आशय कि लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदिका की पुत्री उम्र करीब 04 वर्ष दिनांक 07/08/2026 को घर के बाहर खेल रही थी बिना बताये कहीं चली गयी । परिजनों द्वारा आस- पास तलाश किया गया किन्तु बालिका नहीं मिली । उपरोक्त बालिका के गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिगरा पर लिखित सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अभय गुप्ता को सुपुर्द हुई प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बालिका कि तलाश हेतु उ0नि0 श्री अभय कुमार गुप्ता व म0उ0नि0 काजोल सिंह प्रभारी मिशन शक्ति व पुलिस कर्मियों को लगाया गया । प्रभारी निरीक्षक सिगरा के आदेश -निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त बालिका की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से उक्त गुमशुदा बालिका को महज सूचना के 10 घण्टे के अन्दर तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस की भूरी- भूरी प्रशंसा की जा रही है ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम –
श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री अभय कुमार गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । म0उ0नि0 काजोल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । रि0म0का0 निक्की राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी




