थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गांजा बेचने के आरोप में 1 अभियुक्त व 1 बाल अपचारी गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 08/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में समय 01.00 बजे थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर पोखरा के पास दबिश दी गई, जहाँ मौके से कुल 1 अभियुक्त व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 750/- रूपये नकद, व 228 ग्राम गांजा । पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0 0086/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण:–  

750/- रूपये नकद 228 ग्राम अवैध  गांजा

पंजीकृत मुकदमाः- मु0अ0सं0- 0086/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

नाम,पता अभियुक्तगण – 

आशु चौबे पुत्र प्रकाश चौबे निवासी तिवारी गांव थाना चोलापुर वाराणसी उम्र 19 वर्ष । एक बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान- भिखारीपुर पोखरा के पास ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – 

 प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।  उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । का0 शिवम कुमार थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी। का0 संतोष कुमार थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी