संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 04/04/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा कफ सिरप से संबंधित अभियोग की गम्भीरता के दृष्टिगत जीरो टालरेंस की नीति के तहत उक्त मामले में वांछित फरार अभियुक्तगण के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई किये जाने के अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में एव सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में मु0अ0सं0-235/2025 से संबधित वाछित / फरार अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए.9/24 जे कायस्थ टोला प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर काशी कमिश्ररेट वाराणसी के विरुद्ध उदघोषणा / इस्तेहार दिनांक 27.02.2026 को मा0 न्यायालय द्वारा जारी किया गया था मा० न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 बीएनएसएस के अधीन आदेशिका की एक प्रति अभियुक्त शुभम जायसवाल उपरोक्त के मकान के सहज दृश्य / प्रवेश द्वारा पर चस्पा किया गया था तथा सार्वजनिक स्थान गोलगढढा बस स्टैण्ट पर एक प्रति चस्पा किया गया तथा आदेश का तामिला अभियुक्त के मकान पर विभिन्न साक्षीगण के समक्ष कराया गया तथा मौके पर मुनादी कराते हुए स्थानीय मोहल्ले के सर्व संबंधित आवासित लोगो को एकत्रित करके सभी लोगो को न्यायालय के आदेश को पढ़कर सुनाकर अभियुक्त की फरार एवं न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश से अवगत कराते हुए डुग्गी बजवाकर ध्वनि विस्तारक यन्त्र के माध्यम से भी मुहल्ले में एनाउंस भी कराया गया था तथा धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र, अमर उजाला व दैनिक जागरण समाचार पत्रो में दिनांक 01.03.2026 को कराया गया था। परन्तु अभियुक्त शुभम जायसवाल नियत तिथि 30.03.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ जिसको उदघोषित अपराधी घोषित किये जाने हेतु माननीय न्यायालय से याचना किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश / दूतगामी (14 वां वित्त आयोग), वाराणसी द्वारा दिनांक 04.04.2026 को अंतर्गत धारा 84(4) बीएनएसएस के अधीन मुकदमा उपरोक्त से सबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल उपरोक्त को भगोडा अपराधी उदघोषित किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक / विवेचक थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री बृजेश कुमार पाण्डेय, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी। 3. उ०नि० श्री अंकित सिंह, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी। 4. उ0नि0 श्री मनीष सिंह, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 5. उ0नि0 श्री लवलेश पटेल एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 6. उ0नि0 श्री विकास पाण्डेय, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।7. उ०नि० धीरज, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 8. उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।9. का० अखिलेश कुमार, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि) वाराणसी।10. का० शिवाजी चन्द, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 11. का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।




