थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 2अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी किया हुआ पीली धातु (4.16 ग्राम) व जामा तलाशी का कुल 908/- रूपया किया बरामद

CRIME

संवाद दाता:- सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 23/03/2026 अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शीतला गली के पास से 2 अभियुक्त 1. शिवम कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ढीठोरी मार्ग, भोजूबीर थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 27 वर्ष 2. रवि कुमार पुत्र स्व मेवालाल निवासी डिठोरी महाल, सिकरौल, भोजूबीर, थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया हुआ पीली धातु (4.16 ग्राम) चोरी का व जामा तलाशी का कुल 908/- रुपया बरामद किया । जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 073/2026 धारा- 317(2) BNS पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरणः- अभियुक्तों द्वारा चोरी किए हुए सामान को बेचने की फिराक मे शीतला गली के पास घूम रहे थे कि तभी उनको पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया जिनके पास से पीली धातु (4.16 ग्राम) जामा तलाशी का 908/- रुपया बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 073/2026 धारा- 317(2) BNS पंजीकृत किया गया ।

पुलिस द्वारा पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि ये पीली धातु हमारा नहीं है, हमने ये काल भैरव मन्दिर में दर्शन करने आये दर्शनार्थी से कुछ दिन पहले चुराया था जिसको अपने घर पर रखा था और उसको पिघला कर आधा हिस्सा हमने पहले ही एक व्यक्ति को बेच दिया था किसको बेच दिया था ये हमे जानकारी नहीं है बेचे गये सामान से कुछ रूपये प्राप्त हुये थे जिससे हम अपना खर्चा चला रहे थे अब कुछ ही रूपये शेष रह गये थे तो बचे हुए सामान के आधे हिस्से को शीतला गली के रास्ते चौखम्भा की तरफ दुकान पर जाकर बेचने के फिराक मे लगे थे लेकिन कोई खरीददार नहीं मिल रहा था हम लोग बेचने के लिए ही घूम ही रहे थे कि पुलिस द्वारा हमे पकड़ लिया गया है और जो रुपया मेरे पास से बरामद हुआ है यह वही रूपया बच गया था जो हमने सामान पहले बेचा था । 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 

शिवम कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ढीठोरी मार्ग, भोजूबीर थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 27 वर्ष । रवि कुमार पुत्र स्व मेवालाल निवासी डिठोरी महाल, सिकरौल, भोजूबीर, थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 36 वर्ष ।

गिरफ्तारी स्थान- शीतला गली के पास थाना कोतवाली वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 अमन सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 अभिषेक कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 अरुण कुमार व्यास, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 सुरेश कुमार वर्मा, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी