खटीमा पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार, यूपी का आरोपी गिरफ्तार

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

खटीमा पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार, यूपी का आरोपी गिरफ्तार उत्तराखंड में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में खटीमा पुलिस ने कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ममता नर्सिंग होम के सामने स्थित पार्क में बनी एक कच्ची झोपड़ी में छापेमारी की। यहाँ से पुलिस ने प्रेमपाल नाम के एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। मौके पर तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसकी मात्रा लगभग 15 लीटर बताई जा रही है। आरोपी पार्क में झोपड़ी बनाकर लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चला रहा था।

जिसमें उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल (चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली खटीमा)कांस्टेबल राजेंद्र गिरी (चौकी बाजार) शामिल रहे । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।