संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़
मगढ़ का दीपक चौबे गिरफ्तार, कुत्तों के विवाद में पड़ोसी को मारा गोली, जिससे कुत्ते की चली गई जान
आजमगढ़ जनपद की अहरौला पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने जान से मारने की नीयत से युवक पर गई गोली चल आई थी। यह गोली युवक को न लगकर पालतू कुत्ते को लगी थी और इसी मामले में वांछित चल रहे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना में प्रयुक्त हुए असलहे को भी पुलिस ने कारतूस के साथ बरामद किया है, बता दें कि
दिनांक 02.02.2026 को रात्रि लगभग 20:00 बजे ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला क्षेत्र में कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तगण की कहासुनी हो गई। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 025/2026 धारा 109(1)/351(3)/325 बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 09.02.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को करनपुर–इशहाकपुर पुलिया से कुछ दूरी पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।




