संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल
आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को समय प्रातः 05:00 बजे।दिनेश यादव (उम्र करीब 36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मूरत यादव निवासी ग्राम शिकारपुर थाना सादात गाज़ीपुर की गन्ना पेरने वाली मशीन में फस जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। थाना सादात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच व कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई किया जा रहा है। मृतक दिनेश यादव गांव में ही खेती किसानी का काम करता था। भोर में गन्ना मशीन से पेराई कर रहा था कपड़ा मशीन में फस जाने से उक्त घटना घटित हुई। मृतक 6 भाइयों में दूसरे नंबर पर था, मृतक के दो पुत्र हैं।
Ajit Modanwal





