विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं – मार्कण्डेय शर्मा

स्थानीय समाचार

विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं – मार्कण्डेय शर्मा

बलिया। विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मार्कण्डेय शर्मा जी ने सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के दूसरे रूप भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने सतयुग, त्रेता और द्वापर—हर युग में देवताओं को अस्त्र-शस्त्र, पुष्पक विमान तथा भव्य निर्माण प्रदान किए। चाहे सोने की लंका हो या द्वारिका पुरी, संसार के सभी महान निर्माण कार्य भगवान विश्वकर्मा जी की ही देन हैं। यही कारण है कि विश्वकर्मा जी ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा हर धर्म और समुदाय के लोग श्रद्धा से करते हैं।

मार्कण्डेय शर्मा ने आगे कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी के बताए मार्ग पर चलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक आधुनिक निर्माण कार्य कराए हैं। उन्होंने देशवासियों की खुशहाली हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें बार-बार नमन एवं अभिनंदन है।