
बाराबंकी: इस साल पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले 186 लोगों को विशेष प्रशिक्षण और टीकाकरण दिया गया। इनमें 90 महिलाएं और 96 पुरुष शामिल हैं। डिप्टी सीएमओ की निगरानी में हज सेवा समिति के सहयोग से यह कैंप आयोजित किया गया।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार और सदर विधायक सुरेश यादव ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर राजीव कुमार ने हज यात्री डॉक्टर अकबाल अंसारी को ओरल ड्रॉप पिलाकर कैंप का शुभारंभ किया। शिविर के आयोजक हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि सभी यात्रियों को मेडिकल फिटनेस का प्रमाण पत्र दिया गया।

हज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने यात्रियों को हज के सभी महत्वपूर्ण अरकान की जानकारी दी। इसमें अहराम बांधना, तवाफ करना, उमरा करना, सई, रमीजमरात, मीना, अरफात और मुज्दलफा के रीति-रिवाज शामिल थे।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 186 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण सुचारू रूप से संपन्न हुआ। हज सेवा समिति ने खान-पान और बैठने की उचित व्यवस्था की। हाजी इरफान अंसारी ने यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा से एक महीने पहले नियमित व्यायाम करें और स्वस्थ आहार लें। उन्होंने यात्रियों को सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने की भी सलाह दी।हज यात्रियों के टीकारण शिविर में बाराबंकी की फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से आजमीन के लिए बतौर हदिया एहराम का कैम्प लगाकर सभी को वितरण किया। रसौली के काजी सफीक व तुफैल की तरफ से ‘सफर बुक’ एहराम तस्वी मिस्वाक को निशुल्क बांटा गया। यूनानी डाक्टर एसोशिएसन बाराबंकी की तरफ से कुल 14 यूनानी अंग्रेजी दवाइयों का मेडिसिन किट सभी को दिया गया। ट्रेनिंग तकरीर में मौलाना अरसद काशमी ने विस्तृत जानकारी दी।
शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक




