संवाददाता : प्रमोद पाण्डेय
सुल्तानपुर : कादीपुर नगर पंचायत में रह रही दो मौसेरी बहनों का एक साथ नीट की की परीक्षा में चयन हुआ। इसके बाद दोनों बहनों को बधाई देने के लिए क्षेत्र वासियों का ताता लग गया। बताते चलें कि कादीपुर नगर निवासी उदय सिंह मास्टर की दोनों भतीजियो का एक साथ नीट की परीक्षा में चयन हुआ। वहीं अब दोनों मौसेरी बहनों का दाखिला डॉक्टरी के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालयों में हो चुका है। बात चीत के दौरान बच्चियों के मामा उदय सिंह ने बताया कि अदिति सिंह पुत्री श्री राम कुमार एवम मीना सिंह का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में चयन हुआ है। जबकि दूसरी बिटिया अपर्णा सिंह सुपुत्री संजय एवं प्रतिभा सिंह का चयन डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ में हुआ है। वही दोनों बेटियों के एक साथ मेडिकल कॉलेज मिलने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर श्वेता सिंह,रोशन सिंह,समाजसेवी अंकित सिंह,डॉ संजीव पांडेय,अश्वनी कुमार वत्स,राघवेंद्र सिंह पिंटू,दीपक सिंह,डॉ अशोक चौरसिया,आलोक सिंह मास्टर, आशीष मजूमदार,रवि सिंह,सतीश सिंह,पंकज उपाध्याय,मनोज कुमार सिंह,प्रदीप पांडे,टोनी उपाध्याय एवम अन्य सभी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
