जोगीठेर नगला मैं 14 लाख 63 000 की लागत से आरसीसी मार्ग का लोकार्पण किया

स्थानीय समाचार

उत्तराखण्ड:

संवाददाता=ईश्वर सिंह

उत्तराखंड प्रदेश के ययशवी , विकास पुरुष एवं जनता के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में। तथा उनके मार्ग निर्देशानुसार विकास की पथ पर अग्रसर होते हुए, माननीय नंदन सिंह खड़ायत अध्यक्ष मंडी समिति खटीमा के द्वारा आज दिनांक 5/02/2024 को ग्राम जोगीठेर नगला मैं 14 लाख 63 000 की लागत से आरसीसी मार्ग का लोकार्पण किया तथा सभा को संबोधित करते हुए जनहित में चलाई जा रही प्रदेश सरकार की योजनाओं से सभा में उपस्थित व्यक्तियों को अवगत कराया। तथा सभा के दौरान गांव का भ्रमण कर जन समस्याओं को सुना तथा तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया। उक्त कार्यक्रम में नौसर मंडल के अध्यक्ष, सोमनाथ मौर्य जी, मंडल प्रभारी एस टी मोर्चा जितेंद्र सिंह राणा जी, मोर्चे के अध्यक्ष विपिन सिंह राणा जी, मोर्चे के महामंत्री मुन्नालाल भारती जी, ग्राम प्रधान जितेंद्र गौतम जी बूथ अध्यक्ष विनय कुमार तथा समस्त कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित थे।