मेष
आज कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
वृष
आज संपत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।
मिथुन
आज सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिए विचार कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर मामले अटकने की संभावना है। अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं रहेंगे।
कर्क
आज युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर संभलकर प्रतिक्रिया दें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है।
सिंह
आज आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिंता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा,लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।
कन्या
आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।
तुला
आज राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक
आज कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिए। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे। धन की उधारी करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।
धनु
आज धन संबंधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।
मकर
आज इंटरव्यू में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको बेहतरीन मान-सम्मान प्राप्त होगा। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।
कुंभ
आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की संभावना बन रही है। आपको बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
मीन
आज उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं, लेकिन आप चतुराई से अपना काम निकाल लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में काफी अच्छा ध्यान रखने की आवश्यकता है। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।