सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को दारुल सफा बी ब्लॉक के कामन हाल में हुई। जिसमें कार्य समिति राज बहादुर पाठक को सुल्तानपुर जिले का माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष एवं पंकज कुमार सिंह को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गण एवं कार्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
