प्रयागराज : पीसीएस में इंटरव्यू के बाद निराश अभ्यर्थियों को निजी संस्थान देगा नौकरी

CAREER/JOBS Education

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए एक नई पहल शुरू की है। ऐसे मेधावी अभ्यर्थी जो दिन रात एक कर अपनी कड़ी मेहनत व लगन से कई बार पीसीएस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में साक्षात्कार तक तो पहुंच जाते हैं चयन से वंचित हो जाते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की लिए उनके डेटा बेस को आयोग नियाेक्ताओं को देने का फैसला लिया है। लोक सेवा आयोग की पीसीएस की परीक्षा में इंटरव्यू तक का सफर तय करने के बाद नौकरी से वंचित हुए अभ्यर्थी के लिए आयोग ने अपना ईमेल आईडी जारी किया है। जिसपर एक आवेदन करना होगा।

पीसीएस परीक्षा में 6 लाख 29 हजार लोगों ने आवेदन किया था। जबकि साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था। वही 1071 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। जिसमे चयनित अभ्यर्थियों को  निजी संस्थानों के द्वारा प्राईवेट नौकरी आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए लोक सेवा आयोग ने ऐसे इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी से आयोग की ईमेल आईडी nspes22@gmail.com पर आवेदन मांगा है। इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2023 तक है। लोक सेवा आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अंतिम चरण (साक्षात्कार) में  शामिल अचयनित इच्छुक अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं अन्य विवरणों का एक उपयोगी डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है। यह डेटा बेस देश के विभिन्न प्रतिष्ठित नियोक्ता संस्थाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिया जाएगा। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अचयनित इच्छुक अभ्यर्थीगण अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से आयोग की ईमेल nspes22@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं।


अन्य भर्तियों के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल
पीसीएस परीक्षा में इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उन भर्तियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जिनमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है। इनमें सम्मिलत राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, राज्य कृषि सेवा, पीसीएस जे जैसी भर्तियां शामिल हैं। पीसीएस के बाद सबसे पहले सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती को इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा और जो अभ्यर्थी अपनी सहमति देंगे, उनके नाम और फोन नंबर आयोग जारी करेगा, ताकि निजी एजेंसियों में भी उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें। जाएगा। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अचयनित इच्छुक अभ्यर्थीगण अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से आयोग की ईमेल nspes22@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं।

पीसीएस मेंस में सहमति का कॉलम
आयोग की तैयारी यह भी है कि आगामी पीसीएस भर्तियों में मुख्य परीक्षा के आवेदन में अभ्यर्थियों से उनकी सहमति लेने से संबंधित एक कॉलम भी शामिल करने की तैयारी है। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा से इसे लागू करने की तैयारी है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहा कोई अभ्यर्थी अगर यह चाहता है कि प्रमाणित डाटा में उसका नाम और नंबर शामिल किया जाए, तो उसे आवेदन में सहमति का कॉलम भी जरूर भरना होगा।

अन्य भर्तियों के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल
पीसीएस परीक्षा में इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उन भर्तियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जिनमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है। इनमें सम्मिलत राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, राज्य कृषि सेवा, पीसीएस जे जैसी भर्तियां शामिल हैं। पीसीएस के बाद सबसे पहले सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती को इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा और जो अभ्यर्थी अपनी सहमति देंगे, उनके नाम और फोन नंबर आयोग जारी करेगा, ताकि निजी एजेंसियों में भी उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।

राशिफल: 16 मई, 2023