नौकरी तलाशने वाले चंदन बने रोजगारदाता, ‘सीएम युवा योजना’ ने बदली जिंदगी

Agriculture Breaking

राम आशीष सिंह राठौर,आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने आजमगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार सृजक बनने की नई राह दिखाई है। योजना के तहत अब तक जिले में करीब 6 हजार युवाओं के ऋण बैंक स्तर से स्वीकृत किए जा चुके हैं।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि 21 से 40 वर्ष आयु और न्यूनतम आठवीं पास युवा इस योजना के तहत विनिर्माण, सेवा, फ्रेंचाइजी और बिजनेस ऑन व्हील्स जैसे क्षेत्रों में अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त और बिना गारंटी ऋण की सुविधा के साथ 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान का भी प्रावधान है।

 

नौकरी की तलाश से शुरू हुआ सफर

 

मई खरगपुर, पोस्ट उबारपुर निवासी चंदन पाण्डेय ने परास्नातक की पढ़ाई के साथ डी.फार्मा किया। बेहतर भविष्य के लिए नौकरी की तलाश कर रहे चंदन को इसी दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी मिली। जिला प्रशासन से योजना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। बैंक से ऋण स्वीकृत होने के बाद उन्होंने अपना उद्यम शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया।वेदिका आयुर्वेद से बनाई पहचान

 

चंदन ने योजना से मिले सहयोग के जरिए ‘वेदिका आयुर्वेद’ ब्रांड के नाम से आयुर्वेद मेडिसिन उद्योग की शुरुआत की। आधुनिक मशीनों की मदद से उनकी इकाई में आंवला चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण, मुरब्बा और आंवला च्यवनप्राश समेत कई आयुर्वेद आधारित खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं।किफायती कीमत और गुणवत्ता के चलते उनके उत्पादों ने कम समय में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। उनके प्रतिष्ठान पर प्रतिदिन करीब 30 से 35 ग्राहक पहुंचते हैं।

 

खुद आत्मनिर्भर बने,पांच लोगों को दिया रोजगार

 

चंदन की सफलता की खास बात यह है कि वह खुद रोजगार पाने के बजाय अब दूसरों को रोजगार दे रहे हैं। उनके संस्थान में पांच लोग काम कर रहे हैं। चंदन के मुताबिक प्रतिष्ठान से करीब 35 हजार रुपये मासिक आय होती है, जबकि लगभग 25 हजार रुपये तक की बचत हो जाती है। उनका वार्षिक कारोबार भी करीब 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच चुका है।चंदन का कहना है कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी लेकर युवा नौकरी तलाशने के बजाय खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि योजना से मिले सहयोग ने उनके सपनों को नई उड़ान दी।चंदन पाण्डेय की कहानी इस बात की मिसाल है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ, मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास युवाओं की जिंदगी की दिशा बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आज युवाओं को ‘रोजगार पाने वाले’ से ‘रोजगार देने वाले’ बनने की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम बन रह

 

नौकरी तलाशने वाले चंदन बने रोजगारदाता, ‘सीएम युवा योजना’ ने बदली जिंदगी

 

 

नौकरी तलाशने वाले चंदन बने रोजगारदाता, ‘सीएम युवा योजना’ ने बदली जिंदगी