कुंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अज्ञात व्यक्ति की मौत, रात में मंदिर में रुका था व्यक्ति

CRIME

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के प्रसिद्ध कुन्तेश्वर महादेव मंन्दिर पर रात में रुके एक अज्ञात ब्यक्ति की मौत हो गई। सुबह मंदिर परिसर की साफ-सफाई के दौरान मंदिर के पुजारी आदि को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने इसकी सूचनाकी बदोसरांय पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।कुन्तेश्वरधाम के साधू शीतल प्रसाद ने बताया कि रात मे यह व्यक्ति साईकल व उसमे बंधी एक बोरी के साथ आया। मंन्दिर परिसर में रुका रात में उससे भोजन करने को भी कहा गया किन्तु भोजन नहीं किया। मंदिर परिसर में लगे बरगद वृक्ष के नीचे पडे़ तखत पर लेट गया। सुबह उसके न उठने पर पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी । मन्दिर के कार्यकर्ता द्वारा सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी गई।मौके पर पंहुची कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की बोरी मे कन्नी बसुली सुहौल आम की गिठुली मिलीं है। मृतक की कोई आई डी प्रूफ नहीं मिला जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।