उत्तराखंड:जनाक्रोश रैली में हिन्दुओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता, ईश्वर सिंह

खटीमा। राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश प्रभारी हयात सिंह बिष्ट तथा उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली के दौरान हिन्दुओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हिन्दू संगठनों ने रोष जताया है। गुरुवार को उत्तरकाशी में धार्मिक स्थल के खिलाफ निकाले जा रहे हिन्दू जनाक्रोश रैली को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने से रैली में शामिल लोगों व पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये लाठीचार्ज से दर्जनों लोग घायल हो गये। रैली पर किये गये लाठीचार्ज से आक्रोशित राष्ट्रीय योगी सेना प्रदेश प्रभारी हयात सिंह बिष्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उत्तरकाशी में हिन्दू जनाक्रोश रैली के दौरान निहत्थे व शान्तिपूर्वक तरीके से रैली निकाल रहे हिंदुओं पर लाठी चार्ज कर आंसू गैस छोड़े हैं जो निन्दनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।