सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की होगी भर्ती ब्लॉक स्तर पर अब सभी बेरोजगार को मिलेगा रोजगार भारत सरकार की पहल होगी सरकार सभी विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर

Special

संवाददाता : मोनू भारती
मऊ : मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर एसआईएस इंडिया लि0 सिविल डिफेंस के तत्वाधान में मऊ जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 10 व 11 सितम्बर 2025 को रतनपुरा में, 12 व 13 सितम्बर को परदहां में, 17 व 18 सितम्बर को कोपागंज में, 19 व 20 सितंबर को घोसी में, 23 व 24 सितंबर को रानीपुर में, 25 व 26 को दोहरीघाट में, 27 व 28 को फतेहपुर मंडाव में, 29 और 30 को बड़रांव तथा 3 व 4 को विकास खण्ड मोहम्दाबाद गोहना में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरएफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवकों को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहा प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे वाराणसी, गाजीपुर, मऊ में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर ,ताज होटल इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहा नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, फंड्स भी मिलेगा।