साथी हाथ बढ़ाना की राह पर चलते दिख रहे कटका क्लब सामाजिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ मिश्रा

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाददाता : प्रमोद पाण्डेय
सुल्तानपुर : साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा मिलकर बोझ उठाना चलचित्र जगत का यह गीत हम सब सुने होंगे किंतु कटका क्लब सामाजिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने इस गीत को सुना ही नहीं बल्कि उसे अपने व्यवहार और स्वभाव में भी शामिल किया आज युवक सौरभ मिश्रा समाज सेवा के क्षेत्र में एक अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं ।सौरभ मिश्रा और उनकी टीम आए दिन रात में भोजन की थैलियां लेकर रेलवे स्टेशन बस अड्डा पर इसलिए घूमते हैं कि कोई रात को भूखा न सो जाए। आपको बताते चलें कि उनकी संस्था द्वारा नशा उन्मूलन अभियान, प्रतिभा खोज परीक्षाएं, साहित्य संगीत एवं कला का संवर्धन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण ,नि:शुल्क प्याऊ, ज्येष्ठ के महीने में शरबत वितरण, प्यासे पंछियों के लिए जल पात्र वितरण आदि कार्यक्रमों को कुशलता पूर्वक संचालित करते आए हैं।वर्तमान में संस्था जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। सौरभ ने बताया कि साहित्यकार एवं शिक्षक सर्वेश कांत वर्मा को अपना मार्गदर्शक बताया और उन्हें की देखरेख और प्रेरणा से कार्यक्रमों का संचालन किया जाता रहा है। इस संस्था के परम सहयोगी राजकुमार मिश्रा, सुधीर मिश्रा, त्रिभुवन नारायण सिंह, सुधीर यादव, सूरज विश्वास, अमरजीत मिश्रा, राजेंद्र यादव, सुधांशु तिवारी, कांति सिंह, नफीसा खातून, शीतला प्रसाद पांडे , वीर विक्रम सिंह आदि लोगों के सहयोग से ही संस्था प्रगति के मार्ग पर चल रही है।