आजमगढ़ के पकड़ी बाजार में दिनदहाड़े काउंटर से लैपटॉप उठा ले गए पल्सर सवार उच्चके, घटना सीसीटीवी में कैद

Breaking NATIONAL स्थानीय समाचार

BERO ASHISH SINGH RATHOR माहुल (आजमगढ़) । अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार स्थित एक जन सेवा केंद्र और पुस्तक भंडार पर गुरुवार को लगभग 10:40 पर पल्सर सवार दो युवक पहुंचे, और दुकानदार से क्रिकेट बैट मांगने लगे, दुकानदार अपने दुकान के अंदर बैट लेने के लिए चला गया, तो पल्सर सवार युवकों ने उसके काउंटर पर मौजूद लैपटॉप उठाकर वहां से फरार हो गए, दुकानदार जब बैट लेकर बाहर निकाला, तो युवक भी नदारत थे, और लैपटॉप भी गायब था, तब उसे अपने लैपटॉप चोरी होने का एहसास हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना से जहां दुकान संचालक अवाक रह गया, जब लोगों को सूचना मिली, तो लोग दिनदहाड़े हुई इस घटना से सहम गये। बता दें कि दुकान संचालक प्रियांशु यादव पुत्र मौजीलाल पकड़ी गांव के निवासी हैं, पकड़ी बाजार में पुस्तक भंडार और जन सेवा का संचालन करते हैं । 112 व थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस दौरान मौके पर पहुंची 112 पुलिस और थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की, प्रियांशु यादव के द्वारा अहरौला थाना में लिखित तहरीर दी गई है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, वहीं प्रियांशु यादव का कहना है एक सीसीटीवी कैमरा में घटना रिकार्ड हुई है, लेकिन पिक्चर क्लियर नहीं है, इस घटना से आसपास के व्यापारियों में भय व्याप्त है ।