राष्ट्रीय खेल दिवस पर जयपुरिया विद्यालय, रसड़ा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
रसड़ा, बलिया। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया विद्यालय, रसड़ा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खेल को स्वास्थ्य व राष्ट्रहित के लिए आवश्यक बताते हुए बच्चों को मसाल दौड़ से प्रतियोगिता की शुरुआत कराई और सभी विद्यार्थियों को देशहित एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया।
रिले रेस में रेड हाउस का दबदबा
बालिकाओं की रिले रेस में रेड हाउस (गेम चेंजर) की टीम— ऋषिका सिंह, अमर्त्या सिंह राजविद्या, रूबल सिंह, श्रेयाश्री गुप्ता, अक्षरा सिंह, अदिति सिंह और नंदिनी विजेता— ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालकों की रिले रेस प्रतियोगिता में भी रेड हाउस के खिलाड़ी अभिषेक यादव, दिव्यांश कुमार उपाध्याय, पुष्पराज सिंह यादव, आशुतोष यादव और हर्ष कुमार यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी में भी रेड हाउस विजयी
कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस (गेम चेंजर) के बालकों ने सामूहिक शक्ति और रणनीतिक खेल दिखाते हुए ग्रीन हाउस (ट्रेल ब्लेज़र) की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस आयोजन में विद्यालय के सभी बच्चों ने किसी न किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत के महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बना दिया।




