तेज रफ्तार डंफर हुआ अनियंत्रित, दो बाइक सवार समेत तीन की मौत

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राज मार्ग 28c पर शनिवार रात करीब 11:30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात बहराइच की तरफ जा रही डंपर ने लखनऊ की तरफ जा रही डंपर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवार युवक उनकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी की केबिन में फंसे ट्रेलर ड्राइवर को निकलवा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


लखनऊ-बहराइच मुख्य मार्ग पर बाराबंकी की ओर से मौरंग लादकर तेज रफ्तार ट्रेलर आ रहा था जब वह थाना रामनगर के हाईवे स्थित अवस्थी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे के दाहिने ओर चला गया, गोंडा की ओर से आ रहे ट्रेलर में टक्कर मरते हुए बाराबंकी की तरफ जा रहे बाईक सवारों को अपनी चपेट में लेकर खाही में चला गया। परिणाम स्वरूप  बाइक सवार राजू पुत्र रामविलास (30) कल्यान पुत्र मुन्ना लाल (28) निवासी ग्राम बजाज पुरवा मजरे गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट शादी समारोह से लौट रहे थे जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अनियंत्रित ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी की केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब 4 घंटे मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया।

ओडिशा रेल हादसा: पटरियों की मरम्मत के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे दल