मुहम्मदाबाद गोहना। आगामी दीपावली छठ और लक्ष्मी पूजा आदि त्योहारों के मद्दे नजर आकस्मिक और विशेष परिस्थितियों जैसे दंगा, बवाल, आगजनी वो तोड़फोड़ की घटनाओं को नियंत्रित करने को

स्थानीय समाचार

स्थान मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ

संवाददाता मोनू भारती

मो. 9795515800

मुहम्मदाबाद गोहना। आगामी दीपावली छठ और लक्ष्मी पूजा आदि त्योहारों के मद्दे नजर आकस्मिक और विशेष परिस्थितियों जैसे दंगा, बवाल, आगजनी वो तोड़फोड़ की घटनाओं को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पुलिसकर्मियों की परेड हुई। इसमें दंगा नियंत्रण के नियमों और तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मौजूद पुलिस उपाधीक्षक अजय विक्रम सिंह और कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने पुलिसकर्मियों को सबल प्रदान करते हुए कहा कि आकस्मिक घटनाओं और दंगा नियंत्रण के पहले खुद की सुरक्षा किया जाना जरूरी है। इस दौरान रक्षा उपकरणों के साथ विशेष परिस्थितियों में भीड़भाड़ वाले और उपद्रव वाले क्षेत्रों में खुद को कैसे सुरक्षित रखते हुए उपद्रवियों को काबू में किया जा सकता है इस बारे में जानकारी दी गई। परेड में असलहों की साफ सफाई और रक्षा उपकरणों की स्थिति की परख कर की गई।

पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली से जुड़े सभी पुलिस चौकियों पर कुल 148 पुलिसकर्मी तैनात है। सभी को आकस्मिक परिस्थितियों में नियंत्रण को लेकर जागरूक किया गया और खुद की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कोतवाल रविंद्र नाथ राय सहित मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, खैराबाद, सिकटिया, वलीदपुर आदि पुलिस चौकियों के दरोगा, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।