मिशन शक्ति टीम मोहम्मदाबाद गोहना ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, बरूईपुर रसूलपुर क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रिय पहल के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर दिया गया विशेष जोर

Education

संवाददाता : वसीम खान
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मोहम्मदाबाद गोहना की मिशन शक्ति टीम द्वारा बुधवार को बरूईपुर रसूलपुर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में SI माधुरी सागर, SI प्रतिभा गुप्ता, महिला कॉन्स्टेबल रमिता मौर्या, शालिनी मौर्या, आदि शामिल रहीं।
टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें शामिल हैं—
👉 1090 – महिला हेल्पलाइन नंबर
👉 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
👉 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए
👉 108 – एम्बुलेंस सेवा
👉 101 – अग्निशमन सेवा
मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना, सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिए और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर क्षेत्र में सतर्कता भी बढ़ाई गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक मऊ, अपर पुलिस अधीक्षक, एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ!