*खटीमा में कामिल खान को अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया *
संवाददाता, ईश्वर सिंह
उत्तराखंड: खटीमा में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य क़ामिल खान को वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खटीमा मदरसा रहमानिया एवं जामा मस्जिद कमेटी का प्रशासक नियुक्त किया।
अल्पसंख्यक नेता एवं अल्पसंख्यकों के हित के लिए लगातार संघर्ष करने वाले क़ामिल खान को प्रशासक नियुक्त करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण कर उनका स्वागत किया।वही दूसरी ओर नवनियुक्त प्रशासक क़ामिल खान ने माननीय मुख्यमंत्री जी व वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष का आभार जताते हुए बताया कि सरकार द्वारा खटीमा के मदरसे को मॉर्डन मदरसे के रूप में स्थापित कर अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के उत्थान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी व मस्जिद की संपत्ति का रखरखाव पूरी ईमानदारी से होगा धामी जी की जीरो टॉलरेन्स की नीति यहाँ भी अपनाई जाएगी घोटालेबाज बख्शे नही जायेगे,वक़्फ़ की संपत्ति की जहाँ भी गड़बड़ होगी उसकी जांच होगो व जो संपत्ति वक़्फ़ में दर्ज नही है उसको दर्ज कराया जाएगा। जैसे ही भारतीय जनता पार्टी को अल्पसंख्यकों को के नेता कामिल खान के प्रशासक नियुक्त होने की सूचना मिली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एवं क्षेत्र जनता ने उनके आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण कर उनका स्वागत किया स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन बोरा नगर महामंत्री मनोज वाधवा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष गौरव 15 सूत्रीय सदस्य तारीक मलिक मुस्तकीम मलिक दीपक गुप्ता दयाशंकर प्रजापति बृजेश प्रजापति मनोज शाही सरदार अमरजीत सिंह परवेज खान जावेद खान कासिम खान अब्दुल शकूर मोहसिन बेग तस्लीम अहमद हफ़ीज़ रहमान सद्दाम शेरी राम पांडेय विजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे