देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू , सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेताओं ने दी बधाई

INTERNATIONAL NATIONAL

नई दिल्ली
देश ने अपना 15वां राष्ट्रपति (15th President of India) चुन लिया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति है। भाजपा और उसके सहयोगी संगठन भी द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत के तमाम बड़े नेताओं ने महामहिम बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वह एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद। देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया। अब सरकार संविधान की सही मंशा के हिसाब से उनके उत्तरदायित्वों को निभाने में उन्हें सहयोग करें ताकि जन अपेक्षा पूरी हो व देश का मान-सम्मान भरपूर बढ़े।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। केशव मौर्य ने कहा कि गरीब माता पिता का बेटा देश के प्रधानमंत्री बने और अब गरीब मां बाप की बेटी देश की राष्ट्रपति चुनीं गईं हैं। यह भाजपा में ही संभव है। परिवारवादी पार्टियां नहीं कर सकती हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित देश की पहली जनजातीय और दूसरी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दौपद्री मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन।